रतनपुर

कोयला अफरा-तफरी के फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार….2 सालों से था फरार,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने कोयला अफरा-तफरी के एक बड़े मामले में दो साल से फरार चल रहे रमाकांत मौर्य उर्फ रोमी मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दो मामलों में संलिप्तता के आरोप थे और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार फिल कंपनी के मैनेजर संतोष सिंह ने रतनपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि गेवरा खदान से लोड होकर निकला कोयला, घुटकु कोल वाशरी पहुंचने से पहले मौर्या कोल डिपो मोहतराई में उतार दिया गया। वहां उच्च गुणवत्ता के कोयले को निकालकर उसमें खराब गुणवत्ता का मिक्स कोयला भर दिया गया और फिर उसे वाशरी पहुंचाया गया। इस घटना में ट्रक चालक बसंत कुमार, ट्रेलर मालिक शारदा राठौर, कोल डिपो के सुपरवाइजर अजय कुमार सिंह और लोचन रजक भी शामिल थे। पुलिस ने इन सभी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन डिपो संचालक रमाकांत मौर्य तब से फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दयालबंद, बिलासपुर में अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में एक टीम ने दबिश देकर रमाकांत मौर्य को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव और आरक्षक विजेंद्र रात्रे की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,