बिलासपुर

डेढ़ माह बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन, कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं….अवैध अतिक्रमण से लेकर जमीन मुआवजा के मामले आये सामने,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लगभग डेढ़ माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होने के बाद आज फिर से शुरू हुआ। कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक नियमित जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग महिलाएं एवं किसान अपनी समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक मामलों को लेकर आवेदन दिया।

उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आज साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी विकासखण्ड के खैरा जयराम नगर के समस्त ग्रामवासियों ने गांव के कुछ लोगों द्वारा निस्तारी एवं पशुओं को रखने की जगह पर अवैध रूप से अवैध कब्जा करने की शिकायत कलेक्टर से की। ग्राम उर्तुम निवासी भूपेन्द्र गौरहा द्वारा अज्ञात लोगों द्वारा घर बनाने, खेती करने और पेड़ काटने संबंधी आवेदन कलेक्टर को दिया।

इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। रतनपुर तहसील के ग्राम मझवानी निवासी तिलक सिंह द्वारा केंदा केवची सड़क निर्माण के तहत अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा।ग्राम सिंघरी निवासी किसान घनश्याम साहू द्वारा ट्रांसफार्मर खराब होने से खेती के कार्यो में दिक्कतों के समाधान करने और जल्द ही ट्रांसफार्मर मरम्मत कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा।

कलेक्टर ने आवेदन विद्युत विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। चिंगराजपारा निवासी चम्पा बाई साहू द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने आवेदन दिया गया। तखतपुर विकासखंड के ग्राम गनियारी निवासी बलदाऊ द्वारा 0.50 डिसमिल जमीन का मालिकाना हक दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को तखतपुर एसडीएम देखेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,