रतनपुर

चोरी के कोयले को खपाने की असफल कोशिश,, डीपो पहुँचने से पहले रतनपुर पुलिस ने धर दबोचा..

जुगनू तंबोली

रतनपुर-बिलासपुर संभाग में कोयले की कालाबजारी चरम पर है। ऐसे में कोरबा रतनपुर, बिलासपुर हाइवे की बीच ही अधिक कोल डीपो के माध्यम से ही कोयले की अफरा तफरी की जाती हैं। इसी बीच बंद कोयला डीपो चोरी के कोयला लाने की सूचना पर रतनपुर ने कोयले से भरे मेटाडोर को पकड़ने पर सफलता मिली है। दरसअल शुक्रवार को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि पाली की ओर से स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 28 सी 0131 में अवैध रूप से चोरी का कोयला लाया जा रहा है।

जिसकी जांच में रतनपुर पुलिस जागेन्द्र कश्यप के बंद पड़े कोल डिपो के बाहर पहुँची जहा उक्त स्वराज माजदा वाहन आते दिखा जिसे रोक कर उसके ड्रायवर चन्द्रकान्त से गाड़ी में लोड कोयले के सबंध में पूछताछ की गई तो उसने कोई भी पेपर कोयले के सबंध में पेश नहीं किया एवं गोलमोल जवाब देता रहा है। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि आकाश सिंघल ,रोहित,एवं अजय सिंह पिता प्रदीप सिंह के इशारों पर चोरी के कोयला को खपाने का काम किया जा रहा था।

इस पूरे मामले में कोई भी वैध दस्तावेज कोयले के सबंध में पेश न करने पर 09 टन स्टीम कोयले कीमती लगभग 63000 रूपये एवं माजदा वाहन क्रमांक सीजी 28 सी 0131कीमती लगभग 600000 जुमला कीमती 663000 को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी ट्रक ड्रायवर को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़... मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई सनसनीखेज वारदातों का खुलासा बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज