रायगढ़

अवैध कबाड़ पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई…ट्रक सहित 1.3 लाख का कबाड़ जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – अवैध कबाड़ का परिवहन करते एक ट्रक को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा है। जिसमे एक आरोपी के कब्जे से 13 टन कबाड़ जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एनटीपीसी के पास अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने एनटीपीसी ऑफिस के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध 14 चक्का लाल रंग का ट्रक (क्रमांक CG 13 Y 7336) को रोका। जांच में ट्रक में अवैध रूप से लोड करीब 13 टन लोहा-टीना कबाड़ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1.3 लाख रुपए आंकी गई है।

खरसिया चौक, अंबिकापुर निवासी वाहन चालक मोजहिद कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 35(1) बीएनएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर व लव किशोर साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी... पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज... जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्...