मस्तूरी

घर से होली खेलने निकले युवक की खेत में मिली लाश…हत्या की आशंका,मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में रहने वाले राहुल कुर्रे पिता हरप्रसाद कुर्रे,उम्र लगभग 20 वर्ष की लाश सेमहर पारा गांव से 300 मीटर अंदर खेत में औंधे मुंह पड़ी हुई मिली हैं, जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई वही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम को सूचना दे आगे की जांच में जुट गई है मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक के माता पिता बाहर कमाने खाने गए हुए है गांव में अपने दादा दादी के पास रहता था जो दोपहर होली खेलने घर से निकला हुआ था जिसका शाम रात तक कोई पता नहीं चला जिसकी शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में लाश देखी वही परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है

जिसपर पुलिस जांच में जुट गई है वही पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल