जांजगीर चाँपा

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप का खौफनाक अंजाम…शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म….ऐसे फंसाया जाल में,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – सोशल मीडिया पर हुई एक दोस्ती ने आखिरकार ऐसा भयावह मोड़ ले लिया, जिसने एक बार फिर युवतियों की ऑनलाइन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को प्रेम और शादी के झूठे जाल में फंसाया, फिर भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए अनिकेत तांडे 20 वर्ष निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा से हुई थी। शुरुआत में आरोपी ने खुद को बेहद सभ्य और भरोसेमंद दिखाया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों के सामने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और शादी का प्रस्ताव भी रखा। परिवार और युवती का विश्वास जीतने के बाद उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। समय बीतने के साथ जब युवती को आरोपी की नीयत और झूठ का एहसास हुआ, तब उसने साहस दिखाते हुए थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की। मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीरापुर (रायपुर) से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला युवाओं, खासकर युवतियों के लिए बड़ा सबक है सोशल मीडिया पर बनी हर पहचान सच्ची नहीं होती। ऑनलाइन दोस्ती, प्यार और शादी के वादों पर आंख बंद कर भरोसा करना जिंदगी भर का दर्द बन सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव...