बिलासपुर

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए महाधिवक्ता कार्यालय के निज-सचिव…बिजली कनेक्शन अपडेट कराने का झांसा देकर की ठगी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के जीवन विहार निवासी अविनाश चंद्रन ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी (CSEB) रायपुर का कार्यपालन अभियंता बताकर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी और बैंक खाते से कुल 53,795 रुपए की ठगी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार अविनाश चंद्रन, जो महाधिवक्ता कार्यालय में निज-सचिव के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें 19 मार्च 2025 को मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने कहा कि उनके रायपुर स्थित बंद मकान के बिजली मीटर को अपडेट करना जरूरी है, वरना कनेक्शन काट दिया जाएगा। कॉलर के मोबाइल नंबर पर “इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस रायपुर” का लोगो दिख रहा था, जिससे अविनाश को संदेह नहीं हुआ। ठग ने उन्हें एक लिंक डाउनलोड करवाया और 13 रुपए ट्रांजैक्शन करने को कहा। हालांकि, यह ट्रांजैक्शन सफल नहीं हुआ। कुछ देर बाद, अविनाश को एसबीआई हाईकोर्ट शाखा के खाते से 1,300 रुपए निकासी का मैसेज मिला। वे तुरंत साइबर सेल, तारबाहर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी दौरान, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) दयालबंद शाखा के खाते से खरीदारी का OTP आने लगा। साइबर सेल ने कहा कि राशि निकासी नहीं हुई है, इसलिए तत्काल रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकती। अगले दिन 20 मार्च को, अविनाश ने देखा कि उनके PNB खाते से 49,995 रूपर और फिर 2,500 रुपए ट्रांजैक्शन हो चुके थे। उन्होंने तुरंत साइबर सेल को सूचना दी और चकरभाठा थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल इस ठगी में शामिल मोबाइल नंबर की पहचान करने और आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...