कोटा

कोटा :- जमीन विवाद में युवक की हत्या…. चाचा पर आरोप, फोन पर पिता को मिली थी धमकी, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – झारखंड के गढ़वा निवासी सुप्रीम कुमार उम्र 30 वर्ष की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोटा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में जमीन विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कुमार ट्रेलर ड्राइवर था और उनके परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 9 मार्च को उनके चाचा ने सुप्रीम के पिता को फोन कर विवाद के दौरान सुप्रीम को जान से मारने की धमकी दी थी। अगले ही दिन सुप्रीम अचानक लापता हो गया। खोजबीन के दौरान उसकी ट्रेलर कोटा स्थित कोयला साइडिंग में मिली, लेकिन सुप्रीम का कोई पता नहीं चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर संदेहियों से पूछताछ शुरू की। पांच दिन बाद 15 मार्च को कोल साइडिंग के पास झाड़ियों में सुप्रीम की लाश बरामद हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सिर पर वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इस बीच मुख्य संदेही चाचा फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश