बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, 100 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – थाना कोनी पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 100 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 23.25 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।

वाहन चेकिंग में पकड़े गए तस्कर

प्रधानमंत्री के जिला प्रवास को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। 24 मार्च को मोपका बाईपास, नेशनल हाईवे 130 पर वाहन चेकिंग के दौरान टाटा नेक्सॉन कार (UP 44 BH 3072) को रोका गया। वाहन में मौजूद सौरभ यादव (जौनपुर), सचिन यादव और विष्णु सिंह (सुल्तानपुर) से पूछताछ करने पर उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर तीन थैलों में ब्राउन टेप से लिपटे 100 पैकेट मिले, जिनमें कुल 100 किलो गांजा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 20 मार्च को ओडिशा से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। जब्त सामग्रियों में गांजा के अलावा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल कार शामिल है।

आर्थिक जांच भी होगी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से जुड़े अन्य नेटवर्क की जांच की जा रही है। आर्थिक लेन-देन और संपत्तियों की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई होगी। इस सफलता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, ग्रामीण ए.सी.सी.यू. अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा, थाना प्रभारी किशोर केंवट सहित कई अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,