बिल्हा

शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी, 30 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर गायब,

रमेश राजपूत

बिल्हा – ग्राम मोहभट्ठा में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर बड़ी मात्रा में अनाज चोरी कर लिया। यह दुकान लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जाती है। समूह की संचालक मनीषा यादव ने थाना बिल्हा में शिकायत दर्ज कराई है। मनीषा यादव के अनुसार, 24 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दुकान खोलकर राशन का वितरण किया गया था। वितरण के बाद दुकान बंद कर सभी महिलाएँ अपने-अपने घर चली गईं। लेकिन 25 मार्च की सुबह करीब 6 बजे गांव के पूर्व सरपंच ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब समूह की महिलाएँ सरिता मानिकपुरी, सोना यादव, सावित्री मानिकपुरी आदि दुकान पहुंचीं, तो ताला टूटा हुआ मिला और दरवाजा खुला था।

अंदर जाकर देखने पर पता चला कि दुकान में रखे 30 बोरी चावल (प्रत्येक 50 किलोग्राम) और 2 बोरी शक्कर (प्रत्येक 50 किलोग्राम), जिसकी कुल सरकारी कीमत करीब 1700 रुपये थी, गायब थे। महिलाओं ने तत्काल गांव के सरपंच गौरी ध्रुव, उप सरपंच रेवती जायसवाल, ग्राम कोटवार हसीना गहिरवे और वार्ड पंच को घटना की जानकारी दी।इसके बाद समूह की महिलाओं ने थाना बिल्हा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...