बिलासपुर

ई-जिला प्रबंधक पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप… सीएससी आधार,लोक सेवा केंद्र संचालक ने की शिकायत*

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में लोक सेवा केंद्रों और आधार केंद्रों के संचालन से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक अरविंद पटेल ने कलेक्टर को शिकायत कर ई-जिला प्रबंधक आफताब अहमद खान पर अवैध वसूली, धमकी और भुगतान में अनियमितता के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता अरविंद पटेल के अनुसार, उनके द्वारा जाति निवास आय प्रमाण आवेदन में 15 रुपये प्रति आवेदन शुल्क ADM एआर कुरुवंशी द्वारा समस्त तहसीलदार बिलासपुर व लोक सेवा व CSC ऑपरेटर का मिटिंग लिया गया था ऑनलाइन सेवाओं का कार्य किया गया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। जब उन्होंने कई बार कार्यालय जाकर अपनी समस्या रखी, तो उन्हें डराया-धमकाया गया और “इंतजार करो” कहकर टाल दिया गया। व ई जिला प्रबंधक द्वारा अरविंद पटेल को ये कहा गया की आपको जरुरत से ज्यादा कार्य न करना चाहिए था

भ्रष्टाचार के आरोप


अवैध वसूली – ई-जिला प्रबंधक द्वारा आधार केंद्र संचालकों से अवैध धन उगाही की जा रही है। आधार सेवा केन्द्र संचालकों को सरकारी परिसर में कार्य करने के निर्देश होने के बावजूद, उनसे पैसे लेकर निजी स्थानों पर केंद्र खोलने की अनुमति दी जाती है।

अनियमित ट्रांसफर – लोक सेवा केंद्र संचालकों का जबरन ट्रांसफर किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है।

दुर्व्यवहार और धमकी – शिकायतकर्ता का कहना है कि जब भी भुगतान की बात की जती है, तो अधिकारी धमकाने लगते हैं।

अपनों को फायदा पहुंचाने का आरोप – आरोप है कि ई-जिला प्रबंधक ने अपने रिश्तेदारों और परिजनों को आधार केंद्र की आईडी दिलवाई और उन्हें लाभ पहुंचाया।

इनके द्वारा नौकरी में रहकार 30 से 40 हजार में आधार किट की मशीन दुकान लगाकर आधार
संचालको से बेचा जा रहा है जो कि पूर्णतया सत्य है

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि कई अन्य लोक सेवा केंद्र संचालकों और पूर्व सहकर्मियों जो इनके साथ काम कर चुके जब इसके भ्रष्टाचार की उजागर किया तो इन्हें नौकरी से भगा दिया अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,