बिलासपुर

नशीली टेबलेट और इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार….पुलिस ने की घेराबंदी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस ने अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और इंजेक्शन बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 120 नग नशीली टेबलेट और 200 नग एव्हिल इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 5754 रुपये आंकी गई है। पुलिस को लंबे समय से इलाके में नशीले इंजेक्शन और टेबलेट की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी कड़ी में 28 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि खेल परिसर के पीछे मैदान में दो युवक नशीली दवाओं की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अति. पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा और संदेह के आधार पर नरेश उर्फ सूरज साहू 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा एवं सरोज उर्फ सूरज सोनी 26 वर्ष निवासी अशोक विहार डबरीपारा को पकड़ा। तलाशी लेने पर नरेश के पास से 120 नग Nitrosus टेबलेट (कीमत 820 रु.) और सरोज के पास से 200 नग शीशी एव्हिल इंजेक्शन (कीमत 4614 रु.) बरामद किए गए। साथ ही 320 रुपये नकद भी मिले, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,