कोटा

अज्ञात चोरों का कारनामा…परिवार सोता रहा और कमरे से ले उड़े आलमारी, सुबह लगी चोरी की भनक

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी के ग्राम करवा में एक घर में अजीबो गरीब चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जहा एक ओर घर में पूरा परिवार सो रहा था। तो वही दूसरी ओर चोरों ने दबे पांव घर से 80 हज़ार की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में ताज्जुब की बात यह है कि चोर अलमारी को ही घर से उठाकर ले गए और परिवार के लोगो को इसकी भनक तक नहीं लगी। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विजय कुमार साहू 2 सितंबर को अपनी पत्नि व बच्ची के साथ और माता पिता अपने कमरे में सोए गए थे।

जब रोज की तरह प्रार्थी की मां 3 सितंबर को जागी तो देखा की बाड़ी तरफ का दरवाजा सहित घर के अन्य दरवाजे बाहर से बंद है। इस बीच किसी तरह प्रार्थी ने दरवाजा खोला तो देखा की घर के बाड़ी तरफ़ सूटकेस एवं छोटा पेटी बाड़ी में आलमारी खेत में पड़ा हुआ था जिसका लाक टूटा हुआ था। जब घर वालो ने जांच की तो पता चला की अज्ञात चोरों ने एक सोने का हार 14 ग्राम किमती 40,000 रुपये, एक जोड़ी चांदी का पायल 06 तोला वजनी किमती 2,000 रूपये,

नगदी रकम 15000 रूपये, एक जोड़ी सोने का टप्स वजनी 03 ग्राम कीमती 9000 रूपये, एक नग सोने का फुल्ली 01 ग्राम वजनी किमती 3000 रूपये, एवं सोने का एक माला वजनी 3.5 ग्राम, किमती 10,000 रूपये, एक नग चांदी का हाथ का फूल वजनी 02 तोला, किमती 1000 रूपये, पुराने इस्तमाली सोने चांदी कुल किमती 65000 रूपये एवं नगदी रकम 15000 रूपये, कुल 80000 रुपए चोरी कर फरार हो गए है। इधर घटना की शिकायत प्रार्थी ने कोटा थाने में दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...