बिलासपुर

वार्ड क्रमांक 05 में विकास के सवाल पर जनता की नाराजगी, भाजपा प्रत्याशी पर जताया जा रहा भरोसा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगरीय निकाय चुनाव के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है, और प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड में जनता से समर्थन मांगने में जुटे हैं। इस बीच बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 डॉ. खूबचंद बघेल नगर में जनता के बीच बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है – “कहाँ है विकास?” वार्डवासियों ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद के कार्यकाल को लेकर असंतोष जताया है। जनता का कहना है कि चुनाव के दौरान जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए। सड़क, पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्ड में आज भी कई समस्याएँ बरकरार हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। अब एक बार फिर चुनावी माहौल गरमाने लगा है, और वार्डवासी एक योग्य प्रत्याशी को चुनने की बात कर रहे हैं। जनता का झुकाव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी की ओर दिखाई दे रहा है। त्रिवेदी पहले भी नगर पंचायत में उपाध्यक्ष रह चुके हैं, और उनके कार्यकाल को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जनता का मानना है कि वार्ड के समुचित विकास के लिए इस बार उन्हें एक सक्षम प्रतिनिधि को चुनना होगा, जो न सिर्फ वादे करे बल्कि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को पूरा भी करे। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी को वार्डवासियों द्वारा एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...