सीपत

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई…. 332 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीपत थाना पुलिस ने ग्राम दर्राभाठा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 332 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की। इस दौरान दो महिलाओं सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से करीब एक लाख रुपये कीमती शराब और शराब बनाने का सामान बरामद किया गया। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में 1 अप्रैल 2025 की रात पुलिस टीम ने दर्राभाठा के सिदार मोहल्ला में छापेमारी की। इस दौरान आरोपियों शिवनंदन सिदार 43 वर्ष से 110 लीटर, विरेंद्र सिदार 42 वर्ष से 92 लीटर, जय कुमारी सिदार 26 वर्ष से 80 लीटर और संतोषी सिदार 26 वर्ष से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बनाने के बर्तन, डेकची, गैस सिलेंडर और चूल्हा भी जप्त किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 34(1)(च) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, जयपाल सिंह बंजारे, परमेश्वर सिंह, कौशल प्रसाद वस्त्रकार सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
सीपत पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी