बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में यादव समाज की हो रही अनदेखी…फिर प्रतिनिधित्व को किया गया दरकिनार:- अमित यादव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- प्रदेश में यादव समाज के किसी भी नेता को निगम, मंडल, बोर्ड में जगह नहीं दी गई है। जिसको लेकर अब यादव समाज के पदाधिकारी खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अमित यादव ने भी सत्ता में आसिन सरकार के द्वारा लिए गए इस निर्णय की खुले कंठो से निंदा की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में घोषित 34 निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग व परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त 36 नेताओं की सूची को लेकर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अमित यादव ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस सूची में यादव समाज से एक भी व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया, जो कि न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ओबीसी वर्ग की एक बड़ी आबादी की उपेक्षा भी है। अमित यादव ने कहा, “मैं स्वयं यादव समाज से आता हूं और जब मैंने पूरी सूची देखी, तो मन में पीड़ा हुई कि इतने महत्वपूर्ण पदों पर एक भी यादव समाज का प्रतिनिधित्व नहीं है। छत्तीसगढ़ में यादव समाज ओबीसी वर्ग की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, इसके बावजूद समाज की अनदेखी करना बेहद चिंताजनक है।” उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने फैसले से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह यादव समाज को सत्ता में भागीदारी देने के लिए गंभीर नहीं है। “यह केवल यादव समाज ही नहीं, बल्कि समूचे पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है,” अमित यादव ने जोड़ा। अमित यादव ने आगे कहा कि यदि छत्तीसगढ़ में यादव समाज को कहीं सम्मान और भागीदारी मिल सकती है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। “कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पिछड़ा वर्ग और यादव समाज को महत्व दिया है। चाहे वह संगठनात्मक ढांचा हो या सरकार की नीतियां—कांग्रेस ने हर स्तर पर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है,” उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर यादव समाज और अन्य ओबीसी वर्गों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। “हम आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मज़बूत बनाकर, अपने समाज के हक की आवाज़ को बुलंद करेंगे। भाजपा जैसी पार्टियों द्वारा की जा रही उपेक्षा को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।”अमित यादव ने कहा कि यह समय एकजुट होकर अपनी पहचान और हक के लिए खड़े होने का है। उन्होंने यादव समाज से अपील की कि वे इस अनदेखी को समझें और उस राजनीतिक दल का साथ दें जो वास्तव में समाज के मान-सम्मान और अधिकार की रक्षा करता है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...