बिल्हा

ट्रांसपोर्ट के नाम पर 79,400 रुपये की ऑनलाइन ठगी…बिलासपुर से रांची सामान भेजने हुआ था सौदा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री के बिल्हा दौरे के बाद कार्यक्रम स्थल से सामान रांची भेजने के नाम पर एक कंपनी के साइड इंचार्ज उमाशंकर बहल से 79,400 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने ट्रांसपोर्टर की तलाश में सिरगिट्टी ट्रांसपोर्ट नगर जाकर एक अज्ञात व्यक्ति से संपर्क किया, जिसने खुद को यादव ट्रांसपोर्ट से बताते हुए मोबाइल नंबर से फोन कर रांची तक माल भेजने के लिए 28,000 रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद माल ढोने के लिए आए एक वाहन मालिक सतीश वनवासी को 20,000 रुपये अग्रिम भुगतान गूगल पे के माध्यम से किया गया। बाद में दो और गाड़ियों के लिए 59,400 रुपये ट्रांसफर किए गए। एक गाड़ी रांची रवाना हो गई, लेकिन बाकी दो गाड़ियाँ खड़ी रहीं। जब वाहन मालिकों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला है। आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और फिर मोबाइल नंबर बंद कर दिए। इस पूरे घटनाक्रम में कुल 79,400 रुपये की ठगी की गई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...