कोटा

फिर लाल हुआ सड़क का रंग , घर लौट रहे हलवाई को ट्रक ने कुचला

आकाश मिश्रा

भारत में सबसे अधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं में ही होती है। बिलासपुर और आसपास में शायद ऐसा कोई दिन हो जिस दिन सड़क दुर्घटनाओं में किसी की जान ना गई हो ।शुक्रवार शाम फिर एक अभागे की सड़क हादसे में मौत हो गई । पेशे से हलवाई विनय कौशिक कोटा के पड़ाव पारा का निवासी था।

शुक्रवार को विनय कौशिक अपनी बुआ के घर बिलासपुर घूमने आया था। शाम को वह मोटर साइकिल से अपने घर कोटा लौट रहा था। विनय कौशिक कोटा के गुप्ता होटल में हलवाई का काम करता था। शाम करीब 6:30 बजे विनय कौशिक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटा रोड के सीआरपीएफ कैंप के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रही तेज गति से ट्रक क्रमांक सीजी 04 डीबी 3613 ने जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे विनय कौशिक अपनी मोटरसाइकिल समेत छिटक कर सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटे आई ।

उसी वक्त वहां से कोटा एसडीओपी अभिषेक सिंह अपनी सरकारी गाड़ी से निकल रहे थे, जिन्होंने दुर्घटना और घायल को देखने के बाद अपनी सरकारी गाड़ी से घायल विनय कौशिक को सिम्स भेजा और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे किया, लेकिन सिम्स पहुंचने पर विनय कौशिक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक चालक बलोदा बाजार लिमतरा निवासी राजू रात्रे को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर,