रायगढ़

साइबर सेल की बड़ी उपलब्धि:- दो माह में 101 मोबाइल रिकवर, लौटाए गए मालिको को….कीमत 15 लाख रुपए,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन और एएसपी आकाश मरकाम एवं साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने बीते दो महीनों में 101 गुम/चोरी मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइल्स की बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है।पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक कार्यक्रम में यह मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल मिलने की खुशी लोगों के चेहरों पर साफ नजर आई। रिकवर किए गए मोबाइल Vivo, Redmi, Samsung, Realme, OnePlus और MI जैसे महंगे ब्रांड्स के थे।

मोबाइल ट्रेसिंग के लिए शिकायतकर्ता CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करते हैं, जिसके आधार पर देशभर से संबंधित डिटेल साइबर सेल को प्राप्त होती है। रायगढ़ की टीम ने ओडिशा, झारखंड, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर उन्हें मालिकों तक पहुंचाया। इस काम में थाना खरसिया, घरघोड़ा और छाल की पुलिस टीमों ने भी विशेष सहयोग दिया। अब तक रायगढ़ साइबर सेल द्वारा 1700 से अधिक मोबाइल रिकवर किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.65 करोड़ रुपए है।

एसपी दिव्यांग पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल को सुरक्षित रखें, गुम होने पर तुरंत ऑनलाइन रिपोर्ट करें और बिना बिल के मोबाइल न खरीदें। साथ ही अगर कोई मोबाइल सड़क पर मिलता है तो उसे नजदीकी थाने में जमा करें।
इस सफलता में साइबर निरीक्षक नसिर खान और उनकी टीम प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, रेणु सिंह मंडावी सहित अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का एक सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे...कब्जे से 10 किलोग्राम गा... बिलासपुर: औषधालय सेवक निलंबित...विभाग ने इस वजह से की कार्रवाई, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत...प्लांट से काम खत्म कर लौट रहा था घर, रतनपुर:- बारात में पटाखा फोड़कर उत्पात मचा रहे युवकों को मना करने पर हुआ विवाद...4 बारातियों ने पड़ोसी... पचपेड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद पर मारपीट...कब्जे को लेकर पड़ोसियों ने किया ईट से हमला, दंपति के ... होटल में मामूली विवाद बनी हत्या की वजह...दो कर्मचारीयो ने की मारपीट और फिर मारा चाकू, सुबह बाइक पर घूमने निकले छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत... अज्ञात भारी वाहन ने मारी ठोकर, रायगढ़: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...पिता ने 6 वर्षीय बेटे की कुएं में डुबोकर की हत्या, घरेल... बिलासपुर:- रिश्तों का कत्ल.... कलयुगी सौतेले पिता की दरिंदगी ने छीना नाबालिग का बचपन... पीड़िता ने द... बिलासपुर: प्रतियोगी परीक्षार्थी युवक ने की आत्महत्या...सरकंडा में किराए के मकान में फंदे पर झूलती मि...