कोटा

क्राइम ब्रांच बनकर 1.50 लाख की मांग, 54 हजार वसूले…झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी, 3 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना कोटा क्षेत्र में क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर धमकी देने और जबरन वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम करगीखुर्द निवासी प्रार्थी अभिषेक सिंह ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने देव बघेल, विनय साहू और योगेश पाण्डेय उर्फ भूरू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 3(5), 308(7) और 319(2) के तहत अपराध कायम किया है। प्रार्थी के अनुसार 26 फरवरी 2026 की रात लगभग 12:05 बजे आरोपी उसके घर के सामने पहुंचे और करीब 50 मिनट तक गाली-गलौज करते रहे। इसके बाद एक मोबाइल नंबर से फोन कर उसे बाहर बुलाया गया। थोड़ी देर बाद योगेश पाण्डेय ने दोबारा फोन कर उसे मिलने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपियों ने उसे CG 10 नंबर की स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर घर से करीब एक किलोमीटर दूर ले गए और 1.50 लाख रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर अवैध नशा सामग्री रखकर फंसाने की धमकी दी गई। डर के कारण प्रार्थी ने 54 हजार रुपये नगद आरोपियों को दे दिए। घटना के दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो और एक लाल रंग की स्विफ्ट CG 10 BW 3926 वाहन मौके पर मौजूद थी। प्रार्थी ने देव बघेल, विनय साहू और योगेश पाण्डेय उर्फ भूरू को पहचान लिया है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों ने कोरीपारा पटैता निवासी मनोज यादव के घर जाकर भी गाली-गलौज और धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश