जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नशीली दवाओं के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश… 4 लाख के माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की चांपा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप और टैबलेट बरामद की है। कुल जब्त माल की कीमत करीब 4,08,362 रुपये बताई जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। दिनांक 8 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बेलदारपारा चांपा स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे अवैध रूप से नशीली दवाएं बेच रहा है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी अविनाश यादव 32 वर्ष, निवासी तलवापारा जांजगीर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 120 नग कफ सिरप PRIKOF-T और 4,328 नग नशीली टैबलेट Pyeevon Spas plus बरामद हुईं। पूछताछ में अविनाश ने बताया कि वह यह काम दुर्गेश यादव 20 वर्ष, निवासी न्यू चंदनियापारा जांजगीर के साथ मिलकर करता है। पुलिस ने तत्काल दुर्गेश यादव के घर पर छापा मारा, जहां से 240 नग PRIKOF-T सिरप, 28,560 नग Pyeevon Spas plus और 2,592 नग Spasmo-Proxyvon plus टैबलेट बरामद की गईं। कुल मिलाकर दोनों आरोपियों के पास से 360 नग कफ सिरप और 35,480 नग नशीली टैबलेट जब्त की गईं। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(सी), 22, 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लायरों की जानकारी एकत्र कर आगे की सख्त कार्रवाई में जुटी है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज