रतनपुर

शराब भट्ठी में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…जल्दी शराब नही देने पर उपजा था विवाद,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – 7 मई 2025 की रात करीब 9:30 बजे ग्राम लखराम स्थित देशी शराब भट्ठी में कुछ युवकों द्वारा शराब जल्दी न देने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने शराब भट्ठी में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए जमकर तोड़फोड़ मचाई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रतनपुर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान विकास चौहान पिता उदय चौहान उम्र 26 वर्ष, रोहित चौधरी पिता बारेलाल चौधरी उम्र 26 वर्ष, एवं दीपक यादव पिता रामसेवक यादव उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों आरोपी शांतिनगर बाल्को, थाना बाल्को, जिला कोरबा (छ.ग.) के निवासी हैं।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने शराब देर से मिलने की बात को लेकर विवाद शुरू किया और फिर शराब भट्ठी के अंदर जबरन घुसकर न सिर्फ कर्मचारियों के साथ मारपीट की बल्कि भट्ठी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारियों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के अलावा सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक संजय यादव व पवन ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार नगर पंचायत में आगजनी की घटना ने खोली स्थानीय प्रशासन की पोल….दमकल का निकल चुका है दम,... कोरबा: तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन जिंदगियां खत्म.... 5 लाख को 2 करोड़ 50 लाख बनाने की कोशिश ने ली जान,... बिलासपुर: मैडम को गर्भवती करने पर पैसों का लालच, युवक आया झांसे में...फिर ट्रेन के सामने कूदकर दे दी... रतनपुर में स्कूटी सवार युवती को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत...ड्यूटी से लौट रही... घर से बिना बताए युवक लापता..परिजन और पुलिस जुटे तलाश में, लोगों से की गई मदद की अपील, अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... पंप हाउस में मिली लाश, VIDEO:-कबीरधाम में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज खुलासा, बहु की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश…पहले गल... घर के कमरे में मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश...सिर पर चोट लगने से मौत की आशंका, पुलिस जुटी जांच में, पुलिस की तड़के रेड कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार नगदी, ताश और अन्य सामग्री जब्त, स्कूटी सवार युवती पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला…2 अज्ञात बाइक सवार आरोपियों ने मचाया आतंक, बिलासपुर...