बिल्हा

अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…475 ट्रैक्टर रेत जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – कलेक्टर के निर्देश एवं एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में राजस्व तथा खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील बोदरी अंतर्गत ग्राम पिरैया एवं नगाड़ाडीह में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी छापामार कार्रवाई की। यह कार्यवाही 8 मई को की गई, जिसमें कुल 475 ट्रैक्टर रेत जब्त की गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिरैया एवं नगाड़ाडीह में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से 435 ट्रैक्टर रेत का भंडारण अलग-अलग 17 स्थानों पर किया गया था। जांच के उपरांत यह रेत जब्त कर ग्राम सरपंच को विधिवत सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम नगाड़ाडीह में रामलाल रात्रे द्वारा अवैध रूप से भंडारित 40 ट्रैक्टर रेत भी पकड़ी गई,

जिसे उपसरपंच को सुपुर्द किया गया। यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा खनिज संपदा की सुरक्षा एवं अवैध उत्खनन पर रोकथाम के उद्देश्य से की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत भंडारण से न केवल प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण हो रहा है, बल्कि शासन को राजस्व की हानि भी हो रही है। ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे।

उक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग से संदीप साय तहसीलदार बोदरी, ओमप्रकाश चंद्रवंशी नायब तहसीलदार बोदरी, राजू यादव माइनिंग इंस्पेक्टर बिलासपुर सहित हल्का पटवारी, सरपंच, कोटवार एवं अन्य स्थानीय प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। अधिकारियों की सक्रियता एवं तत्परता से यह कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...