रतनपुर

दीनदहाड़े भतीजे ने की अपनी ही चाची की सब्बल मारकर हत्या…क्षेत्र मे मची सनसनी, आरोपी फरार

जुगनू तबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्र. 12 करैहापारा में नल मे पानी भरने नल के पास खड़ी सुरेखा पाटले पति जगदीस पाटले, उम्र 30 वर्ष की उसके ही सगे भतीजे ने सिर मे सब्बल से वार कर हत्या कर मौक़े से फरार हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्र.12 करैहापारा मे शाम 5,30 बजे के लगभग मृतिका सुरेखा पाटले पति स्व.जगदीश पाटले उम्र 30 वर्ष

सार्वजनिक नल के पास पानी भर रही थी तभी रिस्ते मे भतीजे मुकेश उर्फ़ पिंटू पाटले पिता मोहित राम पाटले उम्र 24 वर्ष वहा पहुंचा और महिला से गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे सब्बल से महिला के उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे महिला की घटनास्थल मे ही मौत हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश मौक़े से फरार हो गया है।

आस पास के लोगो की सूचना पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी मे रखवा दिया है। शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम आज नहीं हो पाया कल मंगलवार को सुबह किया जायेगा फिलहाल पुलिस मौक़े पर पहुंच हत्या मे प्रयुक्त सब्बल को जप्त कर आरोपी की तलाश मे जुट गई है।

परिजनों ने रतनपुर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

मृतिकाके परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए बताया की आरोपी मुकेश के खिलाफ 4 से 5 बार थाना में लिखित शिकायत की जा चुकी है, जो हमेशा मारपीट, धमकी, गाली गलौच करता था फिर भी रतनपुर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई जिसका खामियाजा आज एक महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

मृतिका पति की मौत के बाद से अपने 3 बच्चों के साथ रहती थी, जिसकी मौत के बाद अब बच्चे बेसहारा हो गए है।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?