बिलासपुर

सड़क निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कलेक्टर ने लगाई फटकार….समय सीमा में कार्य पूर्ण करने दिये निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग की अध्यक्षता में बिलासपुर नगर में निर्माणाधीन सड़कों को शीघ्र पूर्ण करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सड़क निर्माण की धीमी गति पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्यों को समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिया कि विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों में मार्ग संकेतक सही तरीके से लगाया जाये। मिट्टी तेल गली व व्यापार विहार सड़क निर्माण को तीव्र गति से संचालित कर शीघ्र पूर्ण किया जाये। साथ ही जहां-जहां यातायात बाधित होता है, वहां जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उसे भी प्राथमिकता से पूरा करने कहा। शहर के प्रमुख मार्गों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेजी से करने के लिये यातायात विभाग और नगर निगम को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीकांत वर्मा मार्ग से हाईकोर्ट तक सड़क में कोई भी अतिक्रमण नहीं रहना चाहिये। साथ ही इस मार्ग पर यातायात व्यवस्थित रखने के लिये आरटीओ को निर्देशित किया गया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने के लिये की जा रही कार्यवाही की डेली रिपोर्ट दी जाये। तिफरा ओव्हरब्रिज के पास निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता से करने कहा गया।

कलेक्टर ने तिफरा में फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा की और इस कार्य की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई। ब्रिज के दोनों ओर चल रहे कार्य में तेजी लाने और समय सीमा पर पूर्ण करने कहा। उन्होंने महाराणा प्रताप चौक से महंत बाड़ा चौक तक भी डामरीकरण कार्य को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उईके, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, आरटीओ पी.के.शर्मा सहित नगरीय प्रशासन, पीडब्ल्यूडी और सीएसईबी के अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...