बिलासपुर

रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की संदिग्ध लाश…हादसा या कुछ और….पुलिस जुटी जाँच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन अंतर्गत उसलापुर के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात डाउन लाइन पर एक अज्ञात महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। मृतिका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शव को पीएम के लिए मरच्यूरी रखा गया है। वही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला की पहचान के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तत्काल सिविल लाइन थाना से संपर्क करें, ताकि मृतिका की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया जा सके। मामले को लेकर जांच जारी है और मौत के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है

error: Content is protected !!
Letest
करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे।