बिलासपुर

बिलासपुर:- प्रीमियम वाइन शॉप में सेंधमारी….नकाबपोश चोर ने छत के रास्ते घुसकर 97,800 रुपये किये पार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तारबाहर क्षेत्र स्थित लिंक रोड पर शासकीय विदेशी मदिरा प्रीमियम शॉप में अज्ञात चोर ने सेंध लगाकर लगभग 97,800 रुपये की नकद राशि चुरा ली। मामले की शिकायत दुकान के सुपरवाइजर अर्जुन बंजारे ने की, जो मूलतः ग्राम खुरदुर थाना कोटा के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 22 अप्रैल की रात की है जब अर्जुन बंजारे ने रोज की तरह शराब का स्टॉक मिलान कर रात 11 बजे दुकान बंद कर घर लौट गए। अगले दिन 23 अप्रैल की सुबह जब दुकान खोली गई, तो छत की टिन शेड और फॉल्स सीलिंग टूटी हुई पाई गई। प्रारंभिक जांच में चोरी का प्रयास स्पष्ट हुआ।

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि रात्रि 1:32 बजे एक अज्ञात व्यक्ति, जिसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था, छत के रास्ते दुकान में घुसा और दराज को तोड़कर नकदी चुरा ले गया। भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान का शराब स्टॉक सुरक्षित पाया गया, लेकिन दराज में रखी 97,800 रुपये की नकद राशि गायब थी। घटना के समय दुकान परिसर में दो सुरक्षा गार्ड मौजूद थे, फिर भी चोरी की वारदात हो गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए)-BNS और 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे।