रतनपुर

शासकीय स्कूल का ताला तोड़कर हजारों के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी

जुगनू तंबोली


रतनपुर – थाना क्षेत्र में एकबार फिर अज्ञात चोरों ने शासकीय स्कूल को अपना निशाना बनाया है। जहाँ धावा बोलकर हजारों रुपयों के कीमती सामान ले उड़े है। यह पूरा मामला प्राथमिक शाला सेमरी का बताया जा रहा है। जहाँ स्कूल भवन में साफ सफाई कार्य कराने विष्णु प्रसाद सूर्यवंशी शाला प्रभारी शुक्रवार को शाला परिसर पहुँचे थे। जहाँ मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ था। जिससे उनको लगा कि किसी असामाजिक तत्वों द्वारा शरारत की गई होगी। लेकिन जैसे ही वह स्कूल भवन के अंदर पहुँचे, तो वहाँ का नजारा देख उनके होश उड़ गए। क्योकि मौके से 03 नग सिंलिंग पंखा, 01 नग छोटा हिटर, 01 नग शाला कोष टेबलेट (आनलाईन हाजरी मशीन) 01 नग बैट गायब थे। बताया जा रहा है कि 4 अप्रैल से स्कूल बंद था। जिसे हालहि में जिला प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया है। जिसकी तैयारी करने को लेकर शुक्रवार को स्टाफ स्कूल पहुँचे थे, जिसके बाद शिक्षको को स्कूल में चोरी होने की जानकारी मिली। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल रतनपुर थाने में दर्ज कराई है। वही इस पूरे मामले में रतनपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर