मुंगेली

पुत्र की हत्या करने वाले पिता और चाचा गिरफ्तार…24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी,

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के ग्राम कंचनपुर में बेटे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतक के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शिवचरण श्रीवास 55 वर्ष और राजेन्द्र श्रीवास 40 वर्ष, जो क्रमशः मृतक भोला श्रीवास के पिता और चाचा हैं।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर इस अज्ञात हत्या की गुत्थी सुलझा ली। घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक श्री पटेल स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने अपने पुत्र/भतीजे भोला श्रीवास की हत्या कर सबूत छिपाने की कोशिश की।

मृतक पर बांस के डंडे से वार कर हत्या की गई थी, जिसे पुल के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिया है।थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत दर्ज इस मामले में अपराध क्र. 78/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(ख), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला