जांजगीर चाँपा

जमीन विवाद में भाई की हत्या, आरोपी बाप-बेटे चंद घंटे में गिरफ्तार… पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना चांपा क्षेत्र के कोटाडबरी पटेल मोहल्ला में पुराने जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के महज कुछ ही घंटों में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरा आरोपी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। घटना 30 अप्रैल की शाम लगभग 5 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि कोटाडबरी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के चलते गंभीर मारपीट हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो घायल व्यक्ति मिले, जिनकी पहचान गणेश उर्फ शांतिलाल पटेल और भरत पटेल के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका भाई भीम पटेल और उसका बेटा भेष कुमार पटेल लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद कर रहे थे। उसी विवाद के चलते उन्होंने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शांतिलाल पटेल को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भरत पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के दौरान आरोपी भेष कुमार पटेल भी घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा SDOP यदुमणि सिदार के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भीम पटेल (55) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। पुलिस की टीम में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक भवानी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, मुकेश पांडे समेत अन्य जवानों की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस...