कोटा

कोटा:- पारिवारिक विवाद में शराबी सौतेले पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट… कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को भी किया घायल,

उदय सिंह

कोटा – नगर के वार्ड नंबर 9 में दिल दहला देने वाली एक पारिवारिक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। यहां शराब के नशे में धुत एक सौतेले पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने 26 वर्षीय बेटे की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। यही नहीं, विवाद को शांत कराने आई पत्नी पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दर्दनाक घटना न केवल एक परिवार के बिखरने की कहानी है, बल्कि यह शराब के दुष्परिणामों पर भी एक गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। आए दिन हो रहे पारिवारिक विवादों और घरेलू हिंसा की घटनाओं के पीछे नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एक प्रमुख कारण बनती जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 9 कोटा निवासी 65 वर्षीय चोहन यादव, जो अत्यधिक शराब का सेवन करता था, उसका अपने सौतेले बेटे लखन घसिया 26 वर्ष और पत्नी कमला यादव 55 वर्ष से अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। नशे में चूर चोहन ने आवेश में आकर टंगिया से लखन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को बचाने के लिए जैसे ही मां कमला यादव बीच में आई, उस पर भी चोहन ने हमला कर दिया।

कमला यादव को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक लखन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मरचुरी में रखा गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चोहन यादव को हिरासत में ले लिया है और उसकी भी चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है। यह घटना समाज में बढ़ती शराब की लत के गंभीर नतीजों की ओर इशारा करती है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत... पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग बिलासपुर:- फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से 1 कार और नगद बरा... छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो...