कवर्धा

भालू का हमला:- तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर कहर, दो की हालत गंभीर

रमेश राजपूत

कवर्धा – जिले के बाघुटोला क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए ग्रामीणों पर एक जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया। यह क्षेत्र भोरमदेव अभ्यारण्य से सटा हुआ है, जहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही देखी जाती है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 4 से 5 ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्रह के लिए जंगल की ओर निकले थे, तभी झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर आक्रमण कर दिया। इस हमले में सभी ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति के चेहरे को भालू ने बुरी तरह पंजे से नोच डाला। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में जंगलों में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण जंगली जानवर अक्सर भोजन और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकल आते हैं। यही कारण है कि हर साल इस तरह की घटनाएं होती हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है तथा भालू की मौजूदगी के चलते क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से जंगलों की ओर न जाएं और तेंदूपत्ता संग्रह करते समय वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।इस घटना ने एक बार फिर मानव और वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर किया है, जिसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...