बिलासपुर

बिलासपुर:- अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…सोना लेकर बुजुर्ग और महिलाओं को बनाते थे निशाना, पुलिस ने उज्जैन से लिया कब्जे में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठगने वाले शातिर अन्तर्राज्यीय गिरोह को बिलासपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद कडी से कडी जोडते पुलिस आरोपियों तक पहुँची। ग़ौरतलब है कि प्रार्थीया हेमतला भोसले उम्र करीब 70 साल को अज्ञात ठग पहने जेवर की शुद्वीकरण करने के नाम पर उतरवाकर अपने पास रख लिये प्रार्थीया को कागज का बंडल कपडे में बांधकर रवाना कर दिये कुछ समय बाद प्रार्थीया को ठगी का अहसास होने पर घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज की गई। मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने हेतु निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

जिस पर विशेष टीम आरोपीयो की पतासाजी हेतु रवाना की गई ,जो आरोपियों का पीछा करते हुये टेक्निकल इन्पुट के आधार पर दिल्ली पहुँचे थे, दिल्ली पहुचने के बाद पता चला की संदेही उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गये, तब टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर संदेहियों को टेक्निकल इन्पुट के आधार पर पकडकर उनसे पुछताछ किये, उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर संपत्ति बरामद करने वापस दिल्ली आये। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई मशरूका 02 नग सोने की चुडी, 02 नग सोने का चैन नगदी रकम बरामद किया गया है सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर के गोल-बाजार में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है, आरोपियों से विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:-

01. मनोज सोलंकी पिता प्रताप सिंह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी नागलोई दिल्ली।
02. शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी नागलोई दिल्ली।
03. विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विषणु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।
04. सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।

बरामद संपत्ति:-

01. दो नग सोने की चुड़ी
02. दो सोने की चैन
03. नगदी रकम 10000 ₹
जुमला कुल करीब सोने के जेवर चुडी व चैन व नगदी रकम 10000रू कुल किमती लगभग 5 लाख रू।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...