मस्तूरी

बर्तन जेवर साफ करने का झांसा देकर डेढ़ तोले सोने का चैन लेकर फरार हुआ युवक…ग्रामीण बना ठगी का शिकार

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण बैंक के पास रहने वाले भागवत सिंह खेती किसानी का काम करते है जो सोमवार सुबह घर में ही थे तभी उनके साथ यह घटना घटी और आरोपी युवक सोने की चैन लेकर फरार हो गया घटना की शिकायत प्रार्थी ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक लड़का जिसकी उम्र करीब 30 – 32 साल का मेरे घर आया और बोला की बर्तन, जेवर साफ करता हूं कंपनी वाला हूं आपके घर में कोई बर्तन जेवर को साफ कराना है तो लेकर आओ तो मैं घर से एक तांबे का लोटा लाकर दिया तो उसे साफ कर दिया और घर के नौकर का चांदी का अंगूठी को भी साफ करके वापस कर दिया तो मैं अपने गले में पहने सोने का चैन को साफ करने के लिए दे दिया जिसे उस व्यक्ति द्वारा एक डब्बे में रखकर उसमें हल्दी तथा गेरू रंग एवं पानी डालकर मिलाकर डब्बे को बंद कर मुझे वापस दे दिया और बोला की उसको गरम कर लो साफ हो जायेगा तो मैं डब्बा को लेकर घर अंदर किचन गया और डब्बा को गरम किया गरम होने के बाद डब्बा को खोलकर देखा तो डब्बा के अंदर मेरा सोने का चैन नही था मैं तुरंत वापस बाहर आकर देखा तो बर्तन जेवर साफ करने वाला व्यक्ति नही था जिसे आस पास देखा नही मिला। आरोपी डेढ़ तोले का सोने का चैन किमती करीबन 60,000 रूपये को लेकर भाग गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात लड़का उम्र करीब 30-32 साल का जेवर साफ करने वाला के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज