रायगढ़

अब तरबूज को लेकर हुआ विवाद और हत्या…पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखोरिया करमानाचा बाघडिपा में तरबूज बाड़ी में फसल को नुकसान पहुंचाने के विवाद में युवक ने ग्रामीण की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक 11 मई की शाम गांव के ही विजय माझी (36 वर्ष) ने गांव के बाहर 60 वर्षीय सहदेव मांझी की लोहे के सब्बल से हत्या कर दी। मृतक के बेटे तेजराम माझी को उसकी मां ने फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसने मौके पर पहुंचकर पिता की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। 12 मई को लैलूंगा पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, चंदन नेताम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान सहदेव मांझी के रूप में हुई। पीड़ित के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय माझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 124/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में विजय ने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसके बाड़ी में लगे तरबूजों को नुकसान पहुंचाने के विवाद पर उसने लोहे के सब्बल (राड) से सहदेव पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। विजय माझी पिता सुखसाय माझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक संत निषाद और सुरेश मिंज की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्...