बिलासपुर

फ़ूड इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी….पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत, लगातार सामने आ रहे नौकरी के नाम पर ठगी के मामले

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है, बेरोजगार आसानी से शॉर्ट कट के चक्कर में अपने माँ बाप की जमा पूंजी गंवा रहे है। फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें खाद्य विभाग में फ़ूड इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है। मामले में पीड़ित ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार देविका विहार राजकिशोर नगर निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता के पिता की पहचान हेमंत पवार निवासी अवंति विहार अनमोल फ्लैट रायपुर से हुई जिसने बताया कि वह सरकारी नौकरी लगाने का काम करता है,

जब प्रार्थी ने बताया कि उसने फ़ूड इंस्पेक्टर भर्ती का एग्जाम दिया है, तो हेमंत पवार ने कहाँ वह उसकी नौकरी लगा देगा और 25 लाख रुपये लगने की जानकारी दी, तब प्रार्थी और उसके पिता ने कई किस्तों में कुल 25 लाख रुपए आरोपी हेमंत पवार को दे दिए लेकिन इन सब के बाद भी उसकी नौकरी नही लगी तब उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ जिन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने हेमंत पवार के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार