मस्तूरी

VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाकर सिगरेट, गुटखा और नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये कीमत का मोबाइल चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें रात के समय दो अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसते नजर आ रहे हैं। शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मस्तूरी, अंबेडकर चौक निवासी कुलदीप कुमार कुर्रे किराने की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को वह अपने ससुराल जयरामनगर पाराघाट गए थे। अगले दिन 6 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे घर लौटने के बाद जब दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला।

दुकान के अंदर जाकर जांच करने पर सिगरेट, राजश्री, विमल के पैकेट, गुल्ले की रकम, डिब्बे में रखे पैसे और एक रियलमी 10 प्रो मोबाइल गायब मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में 6 सितंबर की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करते और सामान व नकदी लेकर जाते दिखाई दिए। आसपास पूछताछ के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। कुलदीप ने तलाश के बाद 9 सितंबर को मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 3(5), 303(2) और 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...