छत्तीसगढ़बिलासपुर

जैसे किया मीडिया को मैनेज , वैसे ही गांव को करते तो क्यों होता हंगामा

गुरुवार-को उसलापुर पंचायत भवन में वह हंगामा बरपा की ठंड के मौसम में भी अधिकारियों के माथे से पसीने की बूंदें टपकने लगी।

उसलापुर ग्राम पंचायत का भी यही हाल है जहां अशोक सिंह ठाकुर की तूती बोलती है वैसे तो पत्नी संतोषी सिंह सरपंच है लेकिन इन्हें सुपर सरपंच कह सकते हैं आम नागरिक की क्या कहें पंचों से दुर्व्यवहार आम बात है और ऐसा इसलिए करना पड़ता है क्योंकि इन्हें विकास से सख्त नफरत है तभी तो उसलापुर में विकास को ये दाखिल ही नहीं होने दे रहे सरकारी योजनाएं यहां फाइलों में दफन हो कर दम तोड़ देती है और उन्हें भ्रष्टाचार के तले इस कदर दबा दिया जाता है कि कोई सबूत ना बचे ऐसे में जब भी कोई क्रांतिकारी बनकर विरोध में आवाज उठाता है तो उसकी आवाज कुचलना अशोक सिंह को बखूबी आता है इलाके के दबंग अशोक सिंह के लिए गुरुवार संकट कारी रहा ।संकटमोचक बन कर आए जनपद अध्यक्ष सचिव की भी एक न चली जब संतोषी और अशोक के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकते हुए पंचों और ग्राम पंचायत के नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया तो फिर इनसे जवाब देते ना बना ।जवाब देते भी तो क्या ? ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा जहां भ्रष्टाचार ना किया हो गांव ओडीएफ घोषित हो चुका है लेकिन आधे शौचालय भी नहीं बने हैं ग्रामीण शौचालय की मांग करते हैं तो महिला सरपंच दो टूक कह देती है कि हितग्राहियों का पैसा उन तक नहीं पहुंचा है यही हाल प्रधानमंत्री आवास योजना का भी है गांव में बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो रही बिजली पानी सड़क नाली की बदहाल व्यवस्था ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया और गुरुवार को पंचायत भवन में आयोजित जनसभा में नागरिकों का गुस्सा ऐसे फूटा कि सरपंच और सरपंच पति की की घिग्गी बंध गई मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने ताबड़तोड़ सवाल कर सरपंच पति और सरपंच की मुसीबतों को दुगना कर दिया आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे पति पत्नी से जब जवाब देते नहीं बना तो फिर मीडिया को मैनेज करने की कवायद शुरू कर दी गई साम दाम दंड भेद सभी नीति अपनाई गई लोगों ने बड़े भरोसे के साथ सरपंच को चुना है क्योंकि वह विकास चाहते हैं गांव में काम करने की बजाय अपनी तिजोरी भरने की कोशिश के खिलाफ एक दिन बगावत का बिगुल फूंकना ही था जो फूंक दिया गया यह सब कुछ अधिकारियों के समक्ष हुआ लेकिन मिलीभगत की वजह से वे भी बगले झांकते नजर आए अपनी पहुंच और रसूख का इस्तेमाल कर सरपंच पति भले ही खबरों को रोक दे लेकिन उनकी जवाबदेही असल में तो अपने ही ग्राम पंचायत के नागरिकों के प्रति है जो उनकी कारगुजारी से भलीभांति वाकिफ है ऐसे में उनके लिए सत्ता की राह बेहद मुश्किल हो चुकी है फिलहाल उन्हें जवाब देना होगा उन सभी सवालों का जो पंचों ने जनता के साथ गुरुवार को उनसे पूछे हैं इस मामले में जांच तय है और जांच हुई तो फिर सरपंच और सरपंच पति का नपना भी आप तय मान लीजिए।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...