बिलासपुर

सास – बहु की नोक झोंक बदली लड़ाई में…एक दूसरे के साथ की जमकर मारपीट, मामला पहुँचा थाने

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– आपसी विवाद के बाद सास बहू के बीच उपजे विवाद का मामला गुरुवार को सिविल लाइन थाने में जा पहुंचा। जहां सास और बहु ने एक दूसरे की जमकर पिटाई की है। जिससे दोनो पक्षों को चोटे आई है। वही दोनो ने एक दूसरे के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला दीनदयाल कालोनी का है। जहां रहने वाली मीरा सिंह ने अपनी बहु पर आरोप लगाया है। उनकी बहू अमृषा ठाकुर अपनी स्कूटी में बुधवार को शाम 5 बजे घर आई और उनके द्वारा बनाए जा रहे अघ्घंन गुरूवार पूजा की चौका में स्कूटी को चढा दी। जिसका विरोध के बाद अमृषा ठाकुर ने उनकी पिटाई कर दी। साथ ही उन्होंने कमरे में बंद करके अपने भाई अंकित ठाकुर को बुला लिया। जिसके बाद घर के बाहर से अपनी सास को गंदी गंदी गाली देने लगी। किसी तरह इसकी सूचना 112 को दी गई। जहा पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला को कमरे से बाहर निकाला। इधर अमृषा ठाकुर ने भी शिकायत में बताया है कि बुधवार को उसका पति उसको फोन करके मंगला लोखण्डी मोड के पास बुलाया। जिसपर वह वहा पहुंची। जहां उसके द्वारा अमृषा ठाकुर के साथ मारपीट की। जब इसकी जानकारी देने वह दीनदयाल कालोनी स्थित घर पहुंची तो उनके ससूर कृष्ण कुमार सिंह और उनकी सास मीरा सिंह ने उनके साथ जमकर मारपीट की है। इस पूरे मामले में दोनो सास और बहु को चोटे आई है। इधर मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों के शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
"खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और...