जांजगीर चाँपा

बारात में विवाद के बाद चाकूबाजी..2 घायलों में से 1 की हुई मौत, 2 नाबालिग सहित 8 गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – बारात में चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारने वाले दो नाबालिग सहित आठ आरोपियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांपा शहर का है जहाँ 16 फरवरी 2025 को जब मोहन केवट की शादी के दौरान बारात में आए लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि धोबीपारा निवासी आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामधन पटेल और साहिल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमे रामधन पटेल और साहिल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय जांजगीर में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां रामधन पटेल की इलाज के दौरान18.02.2025 को सुबह मौत हो गई।

इधर मामले में चांपा पुलिस ने धोबीपारा,मांझीपारा सहित भैसा बाजार चांपा निवासी लेढू उर्फ श्रवण यादव , दिगम्बर बरेठ, मनोज उर्फ गोलू मांझी, सागर यादव, चंद्रकांत पटेल, चंद्रप्रकाश यादव सहित दो नाबालिक को पकड़ा जहां आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसपर पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में डॉ.नरेश कुमार पटेल, उपनिरी दिलीप सिंह थाना चांपा तथा उपनिरी. पारस पटेल, साइबर सेल प्रभारी, ASI विवेक सिंह, रोहित कहरा सायबर टीम एवं थाना चांपा से ASI अरुण सिंह, मुकेश कुमार पाण्डे, प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी, विरेंद्र कुमार टंडन, गणेश कौशिक, आरक्षक माखन साहू, मुद्रिका दुबे, समंत कवर, पद्मराज सिंह,भूपेंद्र गोस्वामी, शीतल राठौर, डीकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...