बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में फिर मिले 274 नए संक्रमित मरीज, शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र भी कोरोना के दायरे में….हॉटस्पॉट की तरह सामने आ रहे मामले

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में शनिवार को भी कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। जहाँ एक बार फिर 274 नए संक्रमित मरीजो की पहचान हुई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। जिनके इलाज की व्यवस्था को लेकर सभी चिंतित नजर आ रहे है। शनिवार को आए पॉजिटिव मरीजो में रोज की तरह ही आज भी सबसे ज्यादा 197 मरीज शहरीय क्षेत्रों से मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 76 मरीजो की पहचान हुई है। वह भी मस्तूरी,बिल्हा,कोटा और तखतपुर ब्लॉक के है। संक्रमित मरीजो में 6 साल के मासूम से लेकर 85 तक के बुजुर्ग मरीज शामिल है। ताज्जुब की बात यह है इनमें केवल 6 मरीजो में कोविड के लक्षण पाए गए है। बाकि में कोरोना के कोई भी लक्षण नही मिले है। संक्रमित मरीजो में एकबार फिर दो थानों से एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मचारी, निगम कर्मी, मेडिकल कर्मी,नेता, डॉक्टर,टीचर, वन कर्मी के साथ जिला कोर्ट और बैंक कर्मचारी शामिल है। मालूम हो पॉजिटिव मरीज एफसीआई कालोनी, आरके नगर, दयालबंद, यदुनंदन नगर, बंगालीपारा, जगमल चौक, डीपूपारा, तेलीपारा, विनोवा नगर, देवरीखुर्द, कोयला विहार, तुलसी आवास, दुर्गा मंदिर दीपूपारा, तेलीपारा, देवरीखुर्द, विनोवा नगर, सिंधी कालोनी, महाराणा प्रताप चौक, पुराना हाईकोर्ट बिलासपुर सहित शहर के 25 से ज्यादा इलाकों में संक्रमित मिले हैं। इधर तखतपुर, कोटा, मस्तूरी, बिल्हा में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। तखतपुर में 33 , कोटा में 24, रतनपुर में मिले 10 संकेमित। इसके अलावा बिल्हा से 13 और मस्तूरी में भी 6 पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजो को मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2891 हो गई है। जिसमे शनिवार को 31 मरीजो के डिस्चार्ज के बाद अब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 1275 है। जबकि अब भी जिले में 1563 एक्टिव मरीज है। 

बैंककर्मी फिर आए कोरोना के चपेट में,,कोर्ट से भी मिले संक्रमित मरीज..

यूको, एसबीआई, आईडीबीआई, जना बैंक के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा और ओरियन्टल बैंक में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जिनमे 24 वर्षीय ,30 वर्षीय सहित 28 वर्षीय बैंक कर्मी शामिल है।इसके अलावा जिला कोर्ट में 44 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित है।

कानन कर्मी भी मिले कोरोना संक्रमित,,जांच के बाद दो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव..

जिले में कोरोना की घुसपैठ बढ़ती ही जा रही है। जो अब कानन पेंडारी जू तक पहुँच चुकी है। जिसके जद में शनिवार को दो कर्मी आए है। इनमें एक दैनिक वेतनभोगी और चिकन सप्लायर कर्मचारी शामिल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कानन पेंडारी जू में कार्यरत एक वनपाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे होम क्वारंटारइन किया है। जिसके बाद शनिवार की दोपहर जू में कार्यरत सभी कर्मियों और अधिकारियों की जांच कराई गई थी।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...