बिल्हा

क्राइम रिपोर्टर बनकर कर रहे थे अवैध वसूली…. पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा पुलिस ने खुद को क्राइम रिपोर्टर बताकर ईंट भट्ठा संचालकों और ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकद राशि और ‘क्राइम रिपोर्टर’ लिखी हुई कार भी जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिल्हा निवासी शैलेन्द्र प्रजापति ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 01 जून को दोपहर करीब तीन व्यक्ति दो पुरुष और एक महिला एक कार क्रमांक CG04QY6382 में उसके ईंट भट्ठा पर पहुंचे। वाहन पर ‘क्राइम रिपोर्टर’ की प्लेट लगी थी। आरोपियों ने स्वयं को पत्रकार बताकर एनओसी की मांग की, और उसके अभाव में 27,000 रुपए की मांग की। भयवश प्रार्थी ने 1500 रुपए नकद दे दिया।

बाद में जानकारी मिली कि उक्त आरोपी मंगला क्षेत्र में भी अन्य भट्ठा संचालकों और ट्रैक्टर चालकों से इसी तरह वसूली का प्रयास कर रहे हैं। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और अपराध क्रमांक 229/2025 अंतर्गत धारा 308(2), 3(5) भा.दं.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी मंगला क्षेत्र में घूमते मिले, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पकड़कर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके पास से 1500 रुपए नकद, ‘क्राइम रिपोर्टर’ लिखा वाहन व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण सिंह घृतलहरे 35 वर्ष, दीपकुमारी रजक 25 वर्ष और सियाराम घृतलहरे 40 शामिल शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक संतोष मरकाम, सुमन चंद्रवंशी एवं महिला आरक्षक सुनीता पाटले की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...