बिलासपुर

खनिजों के अवैध उत्खनन पर कार्यवाही… 7 वाहन जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सतत निगरानी व कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 3 जून को खनिज अमले द्वारा रतनपुर, लखराम, अकलतरी, सरवनदेवरी, गढ़वट एवं चोरहादेवरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खारंग नदी क्षेत्र अंतर्गत चोरहादेवरी, गढ़वट और सरवनदेवरी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर पकड़े गए। साथ ही ईंट का अवैध परिवहन करते हुए एक अन्य ट्रैक्टर भी पकड़ा गया।

कुल 7 ट्रैक्टरों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर थाना रतनपुर में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अवैध उत्खनन या परिवहन की जानकारी विभाग को दें, जिससे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...