बिल्हा

पत्नी की हत्या कर बुजुर्ग ने की आत्महत्या या है कोई और वजह? पुलिस जुटी जांच में….. घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशला में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केशला निवासी 75 वर्षीय घनश्याम साहू का शव उसके घर के बगल में कोठे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला, जबकि 63 वर्षीय पत्नी इंदिरा साहू का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

महिला के शरीर पर किसी धारदार हथियार के गंभीर चोटों के निशान मिलने से प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को आशंका है कि घनश्याम साहू ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है ।

पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद सनसनी मची हुई है। आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और हत्या के पीछे संभावित कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह सचमुच घरेलू विवाद का परिणाम है या फिर इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...