रतनपुर

लिमहा टोल प्लाजा में जन सुविधाओं का अभाव….भीषण गर्मी में यात्री बेहाल, न पानी न साफ-सफाई

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर स्थित लिमहा टोल प्लाजा पर यात्रियों और वाहन चालकों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, वहीं यहां व्यवस्थाओं का हाल बेहाल है। टोल वसूली तो नियमित की जा रही है, लेकिन सुविधाएं नाममात्र की भी नहीं हैं। गर्मियों की भीषण तपिश में राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं होना सबसे बड़ी चिंता का विषय है।

शासन द्वारा टोल प्लाजा पर वाटर एटीएम और प्याऊ जैसी व्यवस्था करने के निर्देश हैं, ताकि लोगों को साफ और ठंडा पानी मिल सके। लेकिन लिमहा टोल प्लाजा का वाटर एटीएम कई महीनों से बंद पड़ा है। इस एटीएम से एक रुपये में 300 मिलीलीटर पानी मिलना था, पर अब यात्री बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। सुलभ शौचालयों की हालत और भी बदतर है। टोल प्लाजा के पास बनाए गए टॉयलेट भवन टूट-फूट का शिकार हो चुके हैं। नल खराब हैं, टंकियों में पानी नहीं, दरवाजे टूटे हुए हैं और कहीं भी साफ-सफाई नजर नहीं आती। टॉयलेट बनने के बाद से कभी भी नियमित सफाई नहीं की गई है, जिससे बदबू और गंदगी से लोग परेशान हैं।

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। कर्मचारियों की अनियमितता भी चिंता का विषय है। टोल प्लाजा में काम कर रहे कर्मचारियों के पास न तो कोई ड्रेस कोड है और न ही गले में परिचय पत्र, जो कि नियमों के अनुसार अनिवार्य है। यही कारण है कि टोल पर गाली-गलौज और मारपीट की शिकायतें आम हो गई हैं। जब पीड़ित पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जाता है तो जवाब मिलता है कि “वह व्यक्ति टोल का कर्मचारी ही नहीं था”। इससे टोल प्रशासन की लापरवाही और जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

वाहनों की कतारें आम बात हैं, लेकिन यात्रियों के ठहरने या विश्राम की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी, प्यास और थकावट से जूझते हुए लोग यहां केवल एक जगह शुल्क देकर गुजरने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही है। लिमहा टोल प्लाजा पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। यह स्थिति न केवल यात्रियों की असुविधा बढ़ा रही है, बल्कि शासन के दिशा-निर्देशों की भी अवहेलना है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं की तत्काल समीक्षा कर आवश्यक सुधार कराए जाएं, ताकि यात्रियों को कम से कम बुनियादी सुविधाएं तो मिल सकें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...