नारायणपुर छत्तीसगढ़

पुलिस – नक्सली मुड़भेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्चिंग के दौरान हुई घटना….बड़ी मात्रा में सामान बरामद

रमेश राजपूत

नारायणपुर – थाना भरण्डा क्षेत्रांतर्गत हाल ही में दो बम ब्लास्ट की घटना हो चुकी है एवं आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार की अप्रिय नक्सली घटना घटित कर सकते हैं ऐसी सूचना मिल रही थी। जिसके मद्देजनर थाना क्षेत्र के ग्राम भरण्डा, भैंसगांव, घोटिया, उच्चाकोट, टेमरूगांव, पीड़हाबेड़ा, परलभाट की ओर नक्सल मुव्हमेंट सूचना आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नक्सल ऑपरेशन अभियान ग्राम भरण्डा की ओर दिनांक 23.01.2022 के दरम्यानी रात्रि लगभग 12:00 बजे डीआरजी नारायणपुर की टीम को एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर रवाना किया गया था,

कि रात्रि करीबन 01:30 बजे भरण्डा मोड़ के पास स्थित छोटा पुलिया के पास पुलिस पार्टी पहुंची थी, कि पुलिया के पास कुछ हथियार धारी नक्सली पुलिया में आकर टार्च मार कर देख रहे थे, जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा कौन है कहकर आवाज देने पर नक्सलियों द्वारा अपने पास रखे अवैध हथियारों से पुलिस पार्टी के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिये, जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा आड़ लेकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। फायरिंग उपरांत सुबह सर्च करने पर एक अज्ञात हथियारधारी नक्सली का शव एवं शव के पास से एक भरमार बंदुक, विस्फोटक सामग्री, 03 किग्रा कुकर बम, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री मिला।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...