पचपेड़ी

पचपेड़ी में अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा…..दो आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 16 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लोहर्सी में दिलेराम भैना उम्र 46 वर्ष और पचपेड़ी में सुखनंदन जांगड़े उम्र 32 वर्ष अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दोनों स्थानों पर छापा मारा गया। आरोपी दिलेराम के पास से 8 लीटर और सुखनंदन के पास से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पचपेड़ी में अलग-अलग अपराध क्रमांक 130/2025 व 132/2025 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। 10 जून को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रवण कुमार सहित प्रधान आरक्षक हरेंद्र खुटे, तेज कुमार रात्रे, आरक्षक गजपाल, प्रशांत, रोहित, रोशन, अरविंद व विद्यासागर की सक्रिय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...