जांजगीर चाँपा

शराब पीने के लिए कंस्ट्रक्शन मटेरियल की चोरी….1 खरीददार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर- कंस्ट्रक्शन मैटेरियल की चोरी करने वाले तीन चोर के साथ एक खरीदार को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटमीसोनार निवासी कमल जोगी ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के कंस्ट्रक्शन के लिए लाए गए छड़ को 06/06/25 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गया था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की इसी बीच उन्हे मुखबिर सूचना मिली की चोरी हुए छड़ को कोटमीसोनार निवासी संतोष जोगी, महेश ठाकुर, सुनील सांडे द्वारा किया गया है। जिसपर पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जहा आरोपियों ने बताया कि 01 बंडल छड करीबन 60 किलो (10 नग) को शराब पीने के लिए पैसा नहीं होने के कारण छड को चोरी कर 1500/ रूपए में बिक्री कर दिया था। जिससे मिले पैसों को शराब पीकर खत्म कर दिया। उन्होंने बताया कि कोटमीसोनार निवासी महेंद्र साहू द्वारा हुए छड को बेचा था। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणीकांत पाण्डेय, उपनिरीक्षक के के साहू, आरक्षक शेष नारायण साहू का सराहनीय योगदन रहा।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...