रायगढ़

गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई….2 कार से 105 किलोग्राम गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से ले जा रहे थे यूपी,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – गांजे की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो कार में 105 किलो गांजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राम बड़माल रेलवे लाइन किनारे होते हुए रायगढ़ की ओर आने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस और साइबर सेल के सयुक्त टीम ने घेराबंदी की। टीम ने सुनियोजित तरीके से बड़माल रेलवे लाइन किनारे ओडिशा सीमा से लगे मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दो कारों को रोका – एक ग्रे रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार OR 17 G 4546 और दूसरी ब्लैक रंग की ग्रैंड विटारा CG 13 BB 9200।

तलाशी में दोनों वाहनों से कुल 103 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिनका वजन करीब 105 किलो निकला। पकड़े गए तीन तस्करों में से झांसी, यूपी निवासी रविशंकर गौतम,सरिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह सहित किरोड़ीमलनगर, रायगढ़ निवासी दीपक जोहरी शामिल थे। जिन्होंने बताया कि वो गांजा ओडिशा से खरीदा और यूपी ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि रास्ते में कनकतुरा के पास उनके दो अन्य साथी एक कार से उतर गए थे। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मौके से कुल 21 लाख रुपये कीमत का 105 किलो गांजा, लगभग 23 लाख की दोनों कारें, और 85 हजार रुपये मूल्य के चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रशांत राव के साथ उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक खिरेंद्र जलतारे, वीरेंद्र भगत, राजेश पटेल, बृजलाल गुज्जर, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, धनंजय कश्यप, विकास प्रधान, पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता, बंशी रात्रे, परमानन्द पटेल, शशिभूषण साहू, सुरेंद्र बंशी, जितेश्वर चौहान, समीर बेक, धनेश्वर उरांव, तरुण महिलाने, नरेश रजक, सुशील यादव व 8वीं बटालियन के प्रकाश राठौर की विशेष भूमिका रही

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...