रायगढ़

घरेलू विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट….साक्ष्य छिपाने के आरोप में बेटा सहित बहू भी हुई गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – आपसी विवाद के बाद अपने पिता को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पुत्र को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में साक्ष्य छिपाने वाली आरोपी की पत्नी को भी पुलिस ने पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 12 जून 2025 की शाम की है, जब ग्राम मेढरमाल निवासी धनसिंह यादव (उम्र 70 वर्ष) का अपने बेटे हरिराम यादव (उम्र 40 वर्ष) के साथ विवाद हो गया। मृतक ने अपने नाम पर स्वीकृत आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान के काम में सहयोग करने के लिए बेटे को कहा था। इस बात पर गुस्से में आकर हरिराम ने अपने पिता से झगड़ा विवाद कर लकड़ी की फाली से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खून बहने की स्थिति में घायल को सीएचसी लैलूंगा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर उप निरीक्षक इगेश्वर यादव प्रभारी थाना लैलूंगा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर । जांच के दौरान जब यह बात सामने आई कि मृतक को बेटे ने गंभीर चोट पहुंचाई थी, जिससे उसकी मौत हुई। आरोपी हरिराम यादव के खिलाफ 13 जून को धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि घटना की चश्मदीद होने के बावजूद आरोपी की पत्नी फुलकुंवर यादव (उम्र 30 वर्ष) ने जानबूझकर घटना की जानकारी छिपाई और साक्ष्य को छिपाने का प्रयास किया। प्रकरण में धारा 239 बीएनएस बढ़ाई गई है। वही लैलूंगा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस इसे घरेलू विवाद से उपजे गंभीर अपराध के रूप में देखते हुए गहराई से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...